दमोह
मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा स्थित सिविल हॉस्पिटल में भीषण आग लग गई। हादसे के बाद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। वहीं एक नर्स इस आगजनी में बाल-बाल बच गई।
जानकारी के मुताबिक, अस्पताल के नर्स ड्यूटी रूम में आग लगी है। अस्पताल के अंदर रिकार्ड और उपकरण जलकर राख हो गए। पूरे अस्पताल परिसर में धुंआ फैल गया जिसे मरीजों की जान पर भी आफत आ गई।
अस्पताल स्टाफ आग पर काबू पाने की कड़ी मशक्कत में जुट गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, आगजनी में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि आग लगने का कारण अज्ञात है।

More Stories
मेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : ए. श्रीजा
सैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, ग्वालियर खण्डपीठ ने राज्य परिवहन प्राधिकरण गठन अधिसूचना को माना वैध