भोपाल
केन्द्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी भोपाल में 9 से 10 फरवरी 2025 को उप पुलिस अधीक्षकों, उप निरीक्षकों और आरक्षकों की प्रत्यक्ष भर्ती एवं पुलिस प्रशिक्षण के लिये मॉडल पाठ्यक्रम तैयार करने के संबंध में अपेक्स बॉडी कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यशाला की अध्यक्षता केन्द्र सरकार के वरिष्ठतम से.नि. आईपीएस श्री के. विजय कुमार करेंगे। कार्यशाला का उद्घाटन 9 फरवरी को प्रात: 10 बजे और समापन 10 फरवरी को दोपहर 12 बजे होगा। आयोजन संबंधी जानकारी के लिये उप पुलिस अधीक्षक श्री साहिद अहमद से मोबाइल नं.- 9425063786 पर संपर्क किया जा सकता है।

More Stories
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के क्रियान्वयन के लिये जन-प्रतिनिधियों की क्षमता-वर्धन कार्यशाला हुई
नरसिंहपुर के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
इंदौर से आबू धाबी अब सिर्फ सवा तीन घंटे की दूरी पर, पर्यटन को नए पंख लगाएगी यह हवाई सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव