महासमुंद
बीती रात जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. ओडिशा से बारात लेकर वापस आ रहा पिकअप वाहन टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं 4 से 5 लोग घायल हुए हैं. यह घटना नरतोरा के पास की है.
हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने 112 और पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही पटेवा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव लाया. बताया जा रहा कि पिकअप में सवार लगभग आधा दर्जन लोगों में से दो लोगों की मौत हो गई है. बाकी 5 लोगों का इलाज जारी है. बारात बरभाठा पटेवा से ओडिशा गई थी और बीती रात वापस आने के दौरान यह हादसा हुआ है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

More Stories
संवेदनशील नेतृत्व की मिसाल: मुख्यमंत्री साय ने दिव्यांग चंदूलाल की सुनी पुकार, मिनटों में मिला समाधान
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: अरुणाचल की नेडी न्गी, महाराष्ट्र के गोविंद पाडेकर ने 5000 मीटर में जीते स्वर्ण पदक
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: कुश्ती स्पर्धा के तीसरे दिन भी जारी रहा मुकाबले का रोमांच