भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने "कॉनकॉड क्रास कंट्री नेशनल इवेंटिंग प्रतियोगिता 2025" में मध्यप्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी के प्रतिभाशाली घुड़सवारों को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अकादमी के श्री फराज़ खान और श्री लखा सिंह को कांस्य पदक मिलने पर बधाई दी है। उन्होंने प्रतियोगिता के प्री नॉइज क्रॉस कंट्री मुकाबले में श्री मोक्ष पटेल और श्री हमजा अकील को भी बधाई दी है, जिन्होंने रजत पदक जीता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इन चारों खिलाड़ियों ने मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है। प्रचलित खेलों के साथ विशिष्ट खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों की सफलता प्रसन्नता का विषय है। उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के मेरठ में आयोजित की गई थी।

More Stories
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत अब तक 5 हजार से अधिक घर हुए रोशन
सड़कों पर पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए समाज की भागीदारी सुनिश्चित होगी
अब हर घर रोशन, भोपाल के 5050 जनजातीय परिवारों को जल्द मिलेगी बिजली