भोपाल
रेलवे प्रशासन द्वारा 20911/20912 इंदौर-नागपुर-इंदौर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस के नर्मदापुरम स्टेशन पर ठहराव प्रदान करने के कारण इसके भोपाल एवं इटारसी स्टेशन के समय में संशोधन किया गया , जो 10 फरवरी 2025 से प्रभावी होगा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि इटारसी जंक्शन पर 20911 वंदे भारत एक्सप्रेस अब 10:45 बजे पहुंचेगी और 10:50 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि 20912 वंदे भारत एक्सप्रेस इटारसी में 19:00 बजे आएगी और 19:05 बजे रवाना होगी। इसीप्रकार 20912 वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल में 20.38 बजे आएगी और 20.43 बजे रवाना होगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा से पूर्व रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट अथवा संबंधित रेलवे स्टेशन से अद्यतन समय-सारणी की जानकारी प्राप्त कर लें।

More Stories
अर्बन चैलेंज फंड के अंतर्गत मध्यप्रदेश के ₹2,753 करोड़ से अधिक के शहरी विकास प्रस्तावों को केंद्र की स्वीकृति प्राप्त हुई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को नई दिल्ली में फेथ कॉन्क्लेव 2026 में होंगे शामिल
भारत टेक्स 2026 : नई दिल्ली में निवेशकों के आकर्षण का केंद्र बना मध्यप्रदेश