भोपाल
राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने बताया हैकि विभिन्न राज्यों के राज्य निर्वाचन आयुक्तों की 31वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस पेंच जिला सिवनी में एक से 4 मार्च तक आयोजित की जायेगी। इस कॉन्फ्रेंस में लगभग 25 राज्यों के राज्य निर्वाचन आयुक्त शामिल होंगे।
राज्य निर्वाचन आयुक्त श्रीवास्तव ने बताया है कि कॉन्फ्रेंस में विभिन्न राज्यों के राज्य निर्वाचन आयुक्त स्थनीय निकायों के निर्वाचन के दौरान आयीं चुनौतियों तथा उनसे निपटने के उपायों पर चर्चा करेंगे। साथ ही नवाचारों और सुधारों से भी अवगत करायेंगे। इस दौरान स्थानीय निकायों के निर्वाचन में नई तकनीकों के उपयोग पर भी चर्चा होगी।

More Stories
छिंदवाड़ा में पानी बर्बाद किया तो कटेगा नल कनेक्शन, ₹10 हजार तक लगेगा जुर्माना
सचिन तेंदुलकर मार्ग का रुका काम तत्काल शुरू करने के निर्देश, बकायेदार ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई
प्रदेश में निवेश की संभावना वाले सभी क्षेत्रों को भरपूर प्रोत्साहन-मंत्री काश्यप