जालौर।
जालौर के उम्मेदाबाद आयुर्वेदिक अस्पताल में रविवार देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसमें अस्पताल में सो रहे डॉक्टर मुरारी लाल मीणा की दर्दनाक मौत हो गई। आग इतनी भीषण थी कि डॉक्टर पलंग समेत जल गए। डॉक्टर मुरारी लाल मीणा जयपुर के करतारपुर भगवती नगर के निवासी थे और उम्मेदाबाद आयुर्वेदिक औषधालय में थे।
वे अस्पताल परिसर में ही बने कमरे में रहते थे, जिसमें उनकी रसोई भी थी। रविवार रात अचानक कमरे में आग लग गई। माना जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि डॉक्टर को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। सोमवार सुबह अस्पताल से धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। उम्मेदाबाद चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक जालौर गौतम जैन, बिशनगढ़ थानाधिकारी नेम सिंह समेत अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक डॉक्टर के परिजनों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। फिलहाल आग के कारणों का पता लगाने के लिए एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस मामले की हर एंगल से पड़ताल कर रही है ताकि घटना के असल कारणों का खुलासा हो सके।

More Stories
बिलासपुर में ईंधन का पर्याप्त भंडार, अफवाहों पर न दें ध्यान, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने दी राहत
झारखंड के शिव कुमार और पृथ्वी उरांव सबसे तेज धावक; छत्तीसगढ़ के सिद्धार्थ नागेश ने शॉट पुट में स्वर्ण, डिस्कस थ्रो में रजत जीता
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: छत्तीसगढ़ की संस्कृति और प्रकृति ने जीता खिलाड़ियों का दिल