मंडला
जिले में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत विविध गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में स्थानीय रपटाघाट में रविवार को हस्ताक्षरपट्टिका में हस्ताक्षर का वृहद अभियान चलाया गया। साथ ही नव मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए सेल्फी प्वाईंट भी रखा गया। इस दौरान नर्मदापूजन के लिए आए श्रद्धालुओं द्वारा अपने हस्ताक्षर कर निर्वाचन 2023 में नैतिक मतदान करने का संकल्प लिया। उपस्थित युवा मतदाताओं ने सेल्फी प्वाईंट पहुंचकर अपनी फोटो खिचवाई तथा अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की बात कही। कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, ईईपीआईयू जीपी पटले, उपसंचालक कृषि मधुअली, प्राचार्य कन्या हाईस्कूल बिंझिया मुकेश पांडे, मीडियाकर्मी सहित अन्य समाजसेवियों ने रपटाघाट पहुंचकर इस अभियान को सफल बनाया।

More Stories
धार के लाल पक्षाल सेक्रेटरी ने UPSC में लहराया परचम, 8वीं रैंक हासिल कर देशभर में किया नाम रोशन
इंतजार खत्म! पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त इस दिन आएगी, असम दौरे से हो सकती है घोषणा
बड़े तालाब में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, IAS का बंगला समेत 200 अवैध निर्माण चिन्हित