भोपाल
मध्यप्रदेश में अभी मानसून ब्रेक है। यह ब्रेक 1-2 सितंबर को खत्म हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने 1-2 सितंबर को जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों में सिस्टम एक्टिव होने का अनुमान जताया है। इससे तेज बारिश हो सकती है। फिलहाल, प्रदेशभर में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं गर्मी-उमस वाला मौसम रहेगा।
IMD भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि अभी प्रदेश में सिस्टम एक्टिव नहीं है। इससे प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो रही है। पाकिस्तान और राजस्थान के ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। इस कारण मध्यप्रदेश के पश्चिम-उत्तर हिस्से में हवा तेज चल रही है। इनसे लगे हिस्सों में भी असर है।
24 घंटे में कैसा रहा मौसम
भोपाल, नर्मदापुरम और सागर संभाग में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। रायसेन में 4 मिमी पानी बरसा, जबकि भोपाल, सागर और पचमढ़ी में भी बूंदाबांदी हुई। बाकी शहरों में धूप खिली रही।

More Stories
राष्ट्रपति मुर्मु ने मध्यप्रदेश के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों की खेती के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
नक्सलवाद के खात्मे के बाद बालाघाट के प्रभावित क्षेत्रों में विकास की नई राह