रायपुर
धमतरी में कांग्रेस महापौर प्रत्याशी का नामांकन रद्द कर दिया गया है. इस मामले को लेकर कांग्रेसी आज राज्य निवार्चन आयुक्त से मुलाकात करेंगे. राज्य निर्वाचन आयोग जाने से पहले रायपुर निकाय चुनाव के प्रभारी शिव डहरिया तय समय पर कांग्रेस नेताओं के प्रदेश कार्यालय नहीं पहुंचने पर जमकर भड़के और राजीव भवन से वापस लौट गए.
प्रदेश कार्यालय में कुछ नेताओं ने शिव डहरिया को मनाने की कोशिश की, लेकिन वो वापस लौट गए. बता दें कि भाजपा ने कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा को निगम का ठेकेदार बताकर आपत्ति जताई थी. इस मामले में गुरुवार को सुनवाई के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने कांग्रेस महापौर प्रत्याशी का नामांकन निरस्त कर दिया. इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था. वहीं इस मामले को लेकर न्यायालय जाने की बात भी कही थी.

More Stories
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को किया सम्मानित
विश्वकर्मा जयंती पर राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन में मुख्यमंत्री ने श्रमिक हित में की तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं
सेवा संकल्प अभियान: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘लखपति दीदी’ संकल्प से आत्मनिर्भरता की राह पर रानू कैवर्त