इसरो ने स्थापित किया कीर्तिमानों का शतक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एनवीएस-02 की सफल लॉन्चिंग पर दी बधाई
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जीएसएलवी-एफ-15 रॉकेट के जरिए नेविगेशन सैटेलाइट एनवीएस-02 को सफलतापूर्वक लॉन्च कर 100वें मिशन को पूर्ण करने पर इसरो के सभी वैज्ञानिकों और देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि को इसरो के कीर्तिमान का शतक निरूपित करते कहा कि यह मिशन देश की नेविगेशनल क्षमताओं को मजबूती और निजी तथा रक्षा क्षेत्रों में नेविगेशन सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

More Stories
100 साल पुराने मकानों के नीचे बनेगी मेट्रो टनल, अंडरग्राउंड रूट को मिली मंजूरी
Indore Honey Trap केस में सभी आरोपी जेल पहुंचे, निजी वीडियो को लेकर नया खुलासा
ट्विशा मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा- ‘जान चली गई, वजह चाहे जो हो’