भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश की वरिष्ठ राजनीतिज्ञ रही स्व. राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजमाता का व्यक्तित्व ममता, त्याग एवं समर्पण के भाव से परिपूर्ण था। राष्ट्र सेवा के परम पावन ध्येय के साथ जनसंघ और भाजपा को गढ़ने में अतुलनीय योगदान देने वाली राजमाता सिंधिया के विचार देश सेवा और लोक कल्याण के लिए सभी को प्रेरित करते रहेंगे।

More Stories
शिवराज दिल्ली आइए… मोहन यादव के शपथ ग्रहण में PM मोदी ने क्यों बुलाया था? अंदर की कहानी
मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन
भोजशाला पर ऐतिहासिक फैसला! MP हाई कोर्ट ने सरस्वती मंदिर माना, नमाज के अधिकार समाप्त