रायपुर,
वित्त मंत्री ओपी चौधरी बिलासपुर जिले के पुलिस परेड मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मंत्री श्री चौधरी कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी लेंगे। मंत्री श्री चौधरी मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।
श्री चौधरी शहीद के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित करेंगे। साथ ही जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। मुख्य समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति होगी।

More Stories
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को किया सम्मानित
विश्वकर्मा जयंती पर राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन में मुख्यमंत्री ने श्रमिक हित में की तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं
सेवा संकल्प अभियान: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘लखपति दीदी’ संकल्प से आत्मनिर्भरता की राह पर रानू कैवर्त