रायपुर,
महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े बलरामपुर जिला के पुलिस लाईन ग्राउंड में आयोजित 76वां गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। श्रीमती राजवाड़े कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगी और परेड की सलामी लेंगी। तत्पश्चात् मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगी।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े कार्यक्रम में देश के लिए शहीद के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित करेंगी। उनके द्वारा जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। मुख्य समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति होगी।

More Stories
बिलासपुर में ईंधन का पर्याप्त भंडार, अफवाहों पर न दें ध्यान, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने दी राहत
झारखंड के शिव कुमार और पृथ्वी उरांव सबसे तेज धावक; छत्तीसगढ़ के सिद्धार्थ नागेश ने शॉट पुट में स्वर्ण, डिस्कस थ्रो में रजत जीता
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: छत्तीसगढ़ की संस्कृति और प्रकृति ने जीता खिलाड़ियों का दिल