बीजापुर।
बीजापुर के स्वतंत्र पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मुख्य आरोपी को अदालत ने जमानत में छूट ना देते हुए 15 दिनों की रिमांड और बढ़ा दी है। जिसके चलते ठेकेदार को अभी जेल में ही रहना पड़ेगा। बता दें कि बीजापुर के स्वतंत्र पत्रकार मुकेश चंद्राकर द्वारा बीजापुर में बन रहे 122 करोड़ रुपये के घटिया सड़क निर्माण की खबर प्रकाशित करने के बाद वहां के ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के साथ ही उसके भाई रितेश, मुंशी व अन्य ने मिलकर पत्रकार की बेरहमी से हत्या कर दी थी। हत्या के साक्ष्य छुपाने के लिए शव को सैप्टिक टैंक में छुपा दिया गया, पुलिस ने इस मामले में फोन नम्बर के सीडीआर नंबर से मुकेश की लोकेशन निकालने के बाद शव को सैप्टिक टैंक से निकाला। जहाँ पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उन्हें जेल भेज दिया था।

More Stories
रायपुर : जिले के दूरस्थ गांव चिंगनार में लगा जनसमस्या निवारण शिविर
मातृ-शिशु मृत्यु दर घटाने का मिशन तेज, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए गुणवत्ता सुधार के सख्त निर्देश
बस्तर में माओवादियों का अंत करीब! आखिरी मौके के बावजूद 5 अभी भी अंडरग्राउंड