कांकेर/भानुप्रतापपुर.
छत्तीसगढ़ के कांकेर में भालुओं का आतंक जारी है. चारामा वन परिक्षेत्र के कुर्रुभाट गांव में आज सुबह फिर से मॉर्निंग वॉक पर निकले शख्स पर 3 भालुओं ने हमला कर दिया. इस घटना में शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया. तीनों भालुओं ने मिलकर उसकी खोपड़ी तक खोल दी.
ग्रामीणों ने तत्काल घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया और इसकी सूचना वन विभाग को दी. फिलहाल घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है. बता दें, कांकेर वन मंडल से लगातार भालू के हमलों की खबर सामने आते रहती है. दो दिन पहले भी डोगरकट्टा गांव में भालू के हमले से दो लोगों की मौत और दो लोग घायल हो चुके हैं.

More Stories
आशीर्वाद का दीया’ बना विश्व रिकॉर्ड का साक्षी
सूरज की ऊर्जा से सुकमा में विकास की नई रोशनी, गांवों में रोशनी से लेकर खेतों की सिंचाई तक आसान हुआ जीवन
विकास की नई रफ्तार से बदल रहा छत्तीसगढ़, अधोसंरचना को मिल रही मजबूती : अरुण साव