दोस्त भक्ति सोनी ने गुरुचरण सिंह की भरपूर सपोर्ट और आर्थिक मदद की

मुंबई

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम गुरुचरण सिंह तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती थे। साथ ही कर्ज में डूबे थे। मगर उनकी दोस्त भक्ति सोनी ने उनका भरपूर सपोर्ट किया और आर्थिक मदद भी की। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक्टर को एक ब्रांड डील दिलाई है, जिससे वह बेहद खुश हैं और उन्होंने राहत की सास ली है। साथ ही उन्होंने अपना व्रत तोड़ने का भी वादा किया है।

गुरुचरण सिंह की दोस्त भक्ति सोनी लगातार एक्टर की हेल्थ अपडेट दे रही हैं। उन्होंने बताया है, 'मैंने गुरुचरण को 13 लाख की एक ब्रांड डील दिलाई है। जो उन्हें सौंप भी दिया है। इसके बाद वह अपना व्रत तोड़ने के लिए तैयार हो गए हैं। वह उसी की शूटिंग के लिए महीने के अंत तक मुंबई आएंगे।'

गुरुचरण को भक्ति सोनी ने दिए 33 लाख
भक्ति सोनी ने बताया कि वह एक दोस्त के साथ मिलकर एक्टर को काम पर वापस लाने की कोशिश में लगी हुई थीं। उन्होंने बताया, 'हमने उन्हें ये मौका दिखाने के लिए बहुत मेहनत की। और मैं खुश हूं कि गुरुचरण जल्द ही काम पर लौटेंगे। मैंने उन्हें 33 लाख रुपये और दिए थे। मैं ये समझ नहीं पा रही हूं कि वह आदमी लगभर मर रहा है लेकिन उसकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया है।'

भक्ति सोनी ने बताया कि गुरुचरण को काम की जरूरत
भक्ति ने आगे बताया कि TMKOC के पब्लिसिस्ट टीम के मेंबर्स ने कॉल किया था और एक्टर का हालचाल पूछा था। लेकिन आर्थिक मदद के लिए नहीं कहा था। उन्होंने बताया, 'किसी ने भी नहीं पूछा कि क्या उन्हें किसी तरह की आर्थिक मदद चाहिए या नहीं।' भक्ति ने कहा कि एक्टर को पैसों की नहीं, सबसे ज्यादा काम करी जरूरत है। 'उन्हें पैसों की मदद की जरूरत नहीं है। लेकिन काम की है क्योंकि ये वह चीज है जिसकी उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत है। और मैं उन्हें काम दिलान में सफल रही।'

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।