भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मेघालय, त्रिपुरा और मणिपुर के स्थापना दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि त्रिपुरा, माँ त्रिपुरसुंदरी जी की कृपा से अभिसिंचित एवं अद्वितीय नैसर्गिंक सौंदर्य के लिए सुविख्यात है और मणिपुर, अद्वितिय कला तथा समृद्ध संस्कृति से परिपूर्ण है। मेघालय सहित त्रिपुरा और मणिपुर का प्राकृतिक सौंदर्य भी अद्भुत है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ये राज्य विकास के नए आयाम गढ़ते हुए सदैव प्रगति करें, नागरिकों के जीवन में खुशहाली आए बाबा महाकाल से यही मंगलकामना है।

More Stories
भोपाल में PNG कनेक्शन का विस्तार: अब रसोई बनेगी स्मार्ट, ऐसे करें आवेदन
फिल्मी अंदाज में वारदात: 12 शहरों में 100+ चोरियां, ग्वालियर के शातिर दंपती ने मचाया आतंक
पालक की सब्जी पर हैवानियत: गर्भवती पत्नी की हत्या, सिर धड़ से अलग कर आरोपी पति गिरफ्तार