नई दिल्ली
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से एक तरफ पूरा देश उत्साहित है। वहीं, दूसरी तरफ चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट का नाम 'शिवशक्ति' रखे जाने पर सियासत शुरू हो गई है। संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. शफीक उर रहमान बर्क ने 'शिवशक्ति' नाम रखने पर आपत्ति जताते हुए सवाल उठाया है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार 26 अगस्त को बेंगलुरु में कहा था कि 'जिस स्थान पर चंद्रयान-3 का मून लैंडर उतरा, उस स्थान को 'शिवशक्ति' के नाम से जाना जाएगा।' पीएम मोदी के इस फैसले का प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी स्वागत किया था।
वहीं, अब सपा सांसद शफीक उर रहमान बर्क ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट का नाम 'शिवशक्ति' रखे जाने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इसका नामकरण पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर करना चाहिए। इस दौरान बर्क ने सवाल करते हुए कहा कि ये (मोदी) हर चीज का सांप्रदायिकीकरण क्यों करते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को मीडिया से बात करते हुए सपा सांसद बर्क ने कहा, 'जहां तक ताल्लुक है, इन मसलों पर आप अपनी तौर पर कुछ भी कहने लगें। यह हर चीज का साम्प्रदायिकीकरण (कम्युनलाइज) क्यों करते हैं? यह ईमानदारी से वैज्ञानिक और देश के राष्ट्रपति रहे एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर नामकरण कर सकते थे।' यदि नाम ही रखना था तो ईमानदारी से उनका नाम रखना था। इसको हिन्दू मुस्लिम रंग नहीं देना था। आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार 26 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की यात्रा के बाद बेंगलुरु पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 मिशन में शामिल ISRO प्रमुख एस सोमनाथ और टीम के अन्य वैज्ञानिकों को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए बधाई दी।
चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट को 'शिव शक्ति' नाम दिए जाने पर सीएम योगी पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए कहा, 'जिस स्थान पर चंद्रयान-3 का मून लैंडर उतरा, उस स्थान को 'शिवशक्ति' के नाम से जाना जाएगा।' इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि 23 अगस्त को जब भारत ने चंद्रमा पर तिरंगा फहराया, उस दिन को अब 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस' के रूप में मनाया जाएगा।

More Stories
सरकार ने फिर Telegram को भेजा नोटिस, पायरेसी पर मांगा जवाब; 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट
सिया-केतन केस पर सियासत तेज, BJP सांसद ने उठाई पुरुष आयोग बनाने की पुरानी मांग
20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक चलेंगी कार्यवाही; केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी