कवर्धा
रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे 30 पर कवर्धा के पास एक तेज रफ्तार पिकअप और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर के बाद ट्रक का चालक ट्रक के केबिन में फंस गया, जिसे राहगीरों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला.
घायल दोनों को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती कराया गया है. हादसे में पिकअप (क्रमांक सीजी 04 पद 6336) और ट्रक (क्रमांक एमपी 20 एचबी 7181) दोनों की हालत बहुत खराब हो गई. फिलहाल, दोनों का इलाज जारी है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

More Stories
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन
सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन