इंदौर
इंदाैर मंडी में लहसुन की नीलामी का कार्य विगत एक साल से मंडी कर्मचारी कर रहे थे और आढ़तियों और कमीशन एजेंट के द्वारा होने वाली नीलामी पूरी तरह से बंद थी। अब न्यायालय के निर्देश के बाद मंडी में दोनों व्यवस्थाओं को शुरू किया जा रहा है। अब 20 जनवरी से मंडी कर्मचारियों और आढ़तियों के द्वारा अगल-अलग समय पर लहसुन की नीलामी की जाएगी। आढ़तियों की नीलामी दो घंटे ही होगी। यहां किसानों को अच्छे दाम नहीं मिलते है, तो वह सरकारी नीलामी में शामिल हो सकते हैं।
इंदौर मंडी में किसानों से गीले तथा सुखे लहसुन की खरीदी का कार्य किया जा रहा है। किसानों की सुविधा को देखते हुए लहसुन खरीदी के समय का निर्धारण किया गया है।
मंडी में आढ़तियां एवं कमीशन एजेंट द्वारा अधिसूचित कृषि उपज लहसुन (गीला तथा सूखा) का विपणन किया जाएगा।
मंडी सचिव नरेश परमार ने बताया कि मंडी समिति द्वारा नई लहसुन की आवक प्रारंभ होने से किसानों की सुविधा को देखते हुए समय निर्धारित किया गया है।

More Stories
भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, 400 टन कचरे का निपटारा करेगा नया प्लांट
MP में महावीर जयंती पर छुट्टी को लेकर सस्पेंस, विधायकों की मांग 30 मार्च को अवकाश की
मोहन सरकार की पहल:अब वाराणसी में गूंजेगी सम्राट विक्रमादित्य की शौर्य गाथा