जतारा
नगर के समीप वर्ती ग्राम मुहारा में रियाणा खिरक के मझवारा मंदिर जो आज से लगभग 100 वर्ष पुराना हनुमान जी महाराज का मंदिर है ऐसी जानकारी पुजारी महाराज के द्वारा दी गई इसी मंदिर प्रांगण में त्रिपुरारी भूत भावन भगवान भोलेनाथ भावी मेट सके त्रिपुरारी की प्राण प्रतिष्ठा पूरे परिवार के साथ बड़ी ही धूमधाम एवं ग्राम वासियों के बहुत ही हषोल्लास के साथ करवाई गई जो विद्वान पंडितों के द्वारा भगवान भोलेनाथ की विधिवत वेद मंत्र उच्चारण के साथ ग्राम में भ्रमण उपरांत कलश यात्रा मय गाजो बाजो घोड़े के साथ शोभायात्रा निकालकर आज मंदिर परिसर नवनिर्मित मंदिर में भगवान भोलेनाथ की प्राण प्रतिष्ठा करवाई गई इस कार्यक्रम के आयोजक श्रीमती जानकी कामकास यादव सरपंच ग्राम मुहारा सरपंच प्रतिनिधि एवं सचिव सुरेंद्र यादव सरपंच सुपुत्र दीपू यादव रामचरण यादव दयाराम यादव बब्बा के द्वारा साथ ही गांव के सभी गणमान्य नागरिकों माताओं बहनों के भरपूर सहयोग एवं भगवान के प्रति आस्था रखने वाले सभी श्रद्धालुओ ने भरपूर सहयोग किया जो जिस लायक थे सभी ने अपना अपना योगदान किया।

More Stories
मध्यप्रदेश के “ई-नगर पालिका” पोर्टल को मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026
MP BJP अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के एक साल पूरे, मुख्यमंत्री ने संगठनात्मक कार्यों की जमकर सराहना
MP Anganwadi Recruitment 2026: 2,548 कार्यकर्ता और सहायिकाओं की भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन