जगदलपुर।
जगदलपुर में कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम आसना में बीती रात एक युवक ने घर में स्थित पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच में जुटी है।
मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी शिवानंद सिह ने बताया कि आसना निवासी सुधीर कश्यप 26 वर्ष रोजाना की तरह अपने काम मे गया हुआ था, जहाँ से शाम को वापस अपने घर आने के बाद परिजनों के साथ खाना खाने के बाद सोने के लिए चला गया। रात में पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजनों ने उसे पेड़ में लटका हुआ देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

More Stories
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन
सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन