बलरामपुर
वाड्रफनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन से 61 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ने में कामयाबी पाई है. अवैध शराब मध्यप्रदेश से वाहन में खाली सब्जी ट्रे के नीचे छुपाकर लाई जा रही थी.
मध्यप्रदेश से अंग्रेजी शराब को लाए जाने का क्रम बदस्तूर जारी है. गाहे-बगाहे पुलिस कार्रवाई कर अवैध शराब के परिवहन में लगे गाड़ियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल करती रहती है, लेकिन इस पर लगाम कसना नामुमकिन साबित हो रहा है.
ताजा घटनाक्रम में जब्त की गई अवैध अंग्रेजी शराब की कीमत करीबन 12 लाख रुपए आंकी गई है. वाहन चालक को मौके पर गिरफ्तार कर पूछताछ की गई. इसके साथ अवैध शराब और वाहन को जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

More Stories
81 वर्षीय सोनकुंवर के लिए आसान हुआ बेटे के नाम जमीन का हस्तांतरण
दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में सेवा का संकल्प, शिविरों में मिली सुविधाओं की सौगात
DGP अरुण देव गौतम जगदलपुर पहुंचे, बस्तर की सुरक्षा व्यवस्था पर बनेगी रणनीति