राजकोट
भारत की स्टार बल्लेबाज और महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने महिला एकदिवसीय क्रिकेट में चार हजार रन पूरे करने की उपलब्धि हासिल कर ली है।
स्मृति मंधाना ने शुक्रवार को आयरलैंड के खिलाफ पहले वनडे में अपनी 41 रन की पारी के दौरान चार हज़ार रन पूरे कर लिए। उनके अब 95 वनडे में 4001 रन हो गए हैं। उनसे पहले भारत की ओर से वनडे में चार हज़ार रन मिताली राज ने बनाए थे।
मंधाना ने 95 पारियों में चार हज़ार रन पूरे किए जो कि भारत की ओर से पारी के लिहाज़ से बनाए गए सबसे तेज़ चार हज़ार रन भी हैं। स्मृति मंधाना ने 28 वर्ष 17 दिन की उम्र में चार हज़ार रन पूरे किए और वह महिला वनडे में चार हज़ार रन पूरे करने वाली 15वीं बल्लेबाज बन गयी हैं।
मंधाना ने 4667 गेंदों का सामना करने के बाद चार हज़ार रन पूरे किए। वह गेंदों के लिहाज़ से महिला वनडे में सबसे तेज़ चार हज़ार रन पूरा करने वाली बल्लेबाज़ों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

More Stories
सरफराज अहमद ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, बाबर आजम का जिक्र कर याद किया करियर
अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास: ICC ट्रॉफी जीतने में धोनी की बराबरी, रोहित-कोहली अब भी सबसे आगे
ICC का कड़ा एक्शन: पाकिस्तानी बल्लेबाज सलमान अली आगा को फटकार, जुड़ा डिमेरिट पॉइंट