भोपाल
मध्यप्रदेश की बहुचर्चित मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के हितग्राहियों के लिए यह खबर जरूरी है। लाडली बहना योजना से प्रदेश के एक लाख 63 हजार महिलाओं का नाम कट जाएगा। इस बार ऐसी लाडली बहनों को 1250 रुपए की किस्त नहीं मिलेगी। महिला और बाल विकास विभाग ने इन्हें अपात्र घोषित कर दिया है।
दरअसल इन सभी महिलाओं की उम्र 60 साल से अधिक हो गई है, लिहाजा महिला और बाल विकास विभाग ने इन्हें लाडली बहना योजना से अपात्र घोषित किया है। जनवरी 2025 में 1.26 करोड़ महिलाओं को ही 1250 रुपए की किस्त मिल सकेगी। बीते 11 दिसंबर 2024 को 1.28 करोड़ महिलाओं के खाते में 1572 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए थे। जनवरी 2025 में 20 वीं किस्त जारी होगी। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के दिन आयोजित दो अलग-अलग कार्यक्रमों के दौरान खाते में ट्रांसफर होगी राशि।

More Stories
सीहोर में 15 दिन की बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
खंडवा को रेलवे की बड़ी सौगात! जयपुर-हैदराबाद के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन शुरू
ट्विशा केस में बड़ा अपडेट! दिल्ली All India Institute of Medical Sciences की टीम ने पूरा किया दूसरा पोस्टमार्टम