भोपाल
पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने प्रदेश के युवाओं को जापान में रोजगार दिलाने के मकसद से एक अभिनव योजना प्रारंभ की है। वर्ष 2023-24 में योजना में 200 युवाओं को प्रशिक्षण दिलाये जाने का कार्यक्रम तैयार किया गया है। प्रशिक्षण के बाद इन युवाओं को जापान में रोजगार दिलाया जायेगा। योजना के लिये इस वर्ष विभाग द्वारा 2 करोड़ रूपये का बजट प्रावधान किया गया है। पिछड़ा वर्ग के चयनित युवाओं को प्रशिक्षण के दौरान जापानी भाषा सिखाने के लिये भोपाल में विशेषज्ञ की मदद ली जा रही है। प्रशिक्षण के बाद युवाओं को जापान में गारंटी के साथ हेल्थ केयर और निर्माण क्षेत्र में रोजगार दिलाया जायेगा।

More Stories
जनसहभागिता से ही क्षेत्र का सर्वांगीण और चहुंमुखी विकास संभव : राज्यमंत्री कृष्णा गौर
नवीन श्रम संहिताएं श्रमिकों को अधिक से अधिक लाभ दिलाएंगी : श्रम मंत्री पटेल
पंचायतों को बनाए आत्मनिर्भर और रोजगारोन्मुखी : मंत्री पटेल