भोपाल.
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राज्य मंत्रि-मण्डल के नवनियुक्त मंत्रियों को आज राजभवन में शपथ दिलाई। राज्यपाल पटेल ने गौरीशंकर बिसेन और राजेंद्र शुक्ल को मंत्री एवं राहुल सिंह लोधी को राज्य मंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, वित्त, वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, जल संसाधन आयुष (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री रामकिशोर कांवरे, सांसद प्रदेश अध्यक्ष भाजपा वी.डी.शर्मा, विधायकगण एवं अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के सांदीपनि सभागार में गरिमापूर्वक आयोजित किया गया। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही का संचालन किया।

More Stories
PM सूर्यघर योजना से पश्चिमी MP में 74 हजार उपभोक्ताओं को लाभ, 505 करोड़ की सब्सिडी वितरित
देश सेवा से उद्यम सेवा तक – प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना ने बनाया सफल उद्यमी
इंदौर से सीधे जुड़ेगा बुदनी, रेलवे स्टेशन को मिलेगा जंक्शन का दर्जा