सिंगरौली।
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक बार फिर दो लाशें मिलने का मामला सामने आया है। जिले के बरगवां थाना इलाके के गोंदवाली में केजीएफ ढाबे के ऊपर बने कमरे में दो नाबालिग आदिवासी लड़कों के शव मिले हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों ही लड़के ढाबे पर ही काम करते थे।
बरगवां पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। हाल ही में बरगवां के बड़ोखर में चार लोगों की निर्मम हत्या और शवों को सेप्टिक टैंक में दफनाने की वारदात सामने आई थी। पुलिस इलाके में अवैध नशे के कारोबार, गांजा और शराब पर लगाम नहीं लगा पा रही है। बार-बार हो रही ऐसी घटनाएं स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही हैं। फिलहाल, पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

More Stories
जबलपुर संभागीय महासचिव अनिल कमल तिवारी ने आम के वृक्ष कटनी में लगाए
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तहत पशुपालकों तक पहुंच रहा विभागीय अमला
मुकेश गुप्ता के हमलावर अब तक फरार, फिर हुई जानलेवा वारदात! मैगी पॉइंट ढाबे पर युवक पर हमला, जुड़े हैं क्या दोनों केस?