भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में पीपल, कचनार और नीला गुलमोहर के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ नर्मदापुरम की सामाजिक कार्यकर्ता और पार्षद श्रीमती आरती बैंस ने अपने पुत्र रघुराज के जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। परिवार के सदस्य लक्ष्मण सिंह, देवेंद्र सिंह और पुत्री सुनंदनी बैंस साथ थी। मुख्यमंत्री चौहान के साथ टेलीविजन चैनल न्यूज़ 18 के असिस्टेंट प्रोड्यूसर धनंजय कुमार गुप्ता ने अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाया। श्रीमती ज्योति गुप्ता, पुत्री अहाना और आरना और पुत्र अंशुमन गुप्ता साथ थे।

More Stories
हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी श्रमिक को नौकरी पर नहीं लिया, मंडी समिति को देने होंगे ₹6.44 लाख
पिछले 12 वर्षों में 2.24 करोड़ से अधिक अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को 7 हजार 788 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति वितरित
15 वर्ष में पिछड़ा वर्ग के 5 करोड़ से अधिक विद्यार्थी लाभांवित, 13 हजार करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत