रायपुर
श्रावण पूर्णिमा रक्षाबंधन के तीन दिनों पूर्व एवं तीन दिनों पश्चात चलने वाला संस्कृत सप्ताह 27 अगस्त से प्रारंभ हो रहा है। रक्षाबंधन के दिन संस्कृत सप्ताह मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् द्वारा प्रदेश के विद्यालयों, संस्कृत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में संस्कृत सप्ताह आयोजन के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रेषित कर दी गई है। संस्कृत सप्ताह के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के संदेश का वाचन किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार शर्मा 27 अगस्त को दुर्ग जिले के विकासखण्ड पाटन के श्री एम. गुरूकुलम् संस्कृत विद्यापीठ आश्रम पहडोर पचपेढ़ी में दीप प्रज्जवलित कर संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् के सदस्य डॉ. तोयनिधि वैष्णव, सचिव श्रीमती अलका दानी एवं सहायक संचालक श्री लक्ष्मण प्रसाद साहू भी उपस्थित रहेंगे।

More Stories
Bilaspur में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 10 जुआरी गिरफ्तार
रायगढ़ में हाथियों का आतंक, 14 किसानों की फसलें रौंदी, 85 हाथियों की मौजूदगी से दहशत
WPL 2027 ऑक्शन में छत्तीसगढ़ की पलक सिंह और श्रेया श्रीवास पर लगेगी बोली