भोपाल
ग्राम पंचायत की महिला जनप्रतिनिधियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। प्रशिक्षण के लिए प्रथम चरण में बैतूल जिले की ग्राम पंचायतों की 40 महिला जनप्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
कार्यक्रम के तृतीय दिवस के सत्र में टीआरआई के सीनियर मैनेजर संजय कुमार ने सतत विकास लक्ष्यों में ग्राम पंचायतों की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की।
प्रो. एच एम.मिश्रा ने कहा कि अगर सबकी विभिन्न योग्यताओं का समागम हो जाए तो विकास की क्रांति दूर नहीं। महिला सरपंचों ने भी पंचायतों में किये गए एवं प्रस्तावित कार्यों के बारे में जानकारी दी और अपने अनुभव साझा किए।

More Stories
MP में 10 साल बाद पदोन्नति प्रक्रिया तेज, आरक्षित वर्ग को दोहरा लाभ देने की तैयारी; सामान्य वर्ग ने जताई आपत्ति
धान महोत्सव में किसानों की बल्ले-बल्ले! CM डॉ. मोहन यादव 1 जुलाई को सिवनी से जारी करेंगे ₹2.82 करोड़
42 साल में पहली बार इतना सूखा बरगी डैम, जलस्तर इतना गिरा कि दिखने लगी तलहटी; विशेषज्ञों ने जताई चिंता