ईटानगर
अरुणाचल प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश इकाई में बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने एक बयान में शुक्रवार को बताया कि भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बियूराम वाहगे द्वारा किए गए इस फेरबदल को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से भी आधिकारिक तौर पर मंजूरी दी गई है।
ताडर निगलार को प्रदेश इकाई का महासचिव बनाया गया है जबकि रोमिन बबोम और डोटम सोरा को राज्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
कोहमान लुंगफी नगेमू भाजपा महिला मोर्चा की नई प्रदेश अध्यक्ष होंगी जबकि रितेम्सो मन्यु युवा मोर्चा के और गमसेन लोलेन किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष होंगे।
केम यांगफो पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे जबकि संबू सियोंगजू अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष होंगे।

More Stories
मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज, दूसरी पार्टियों से आए सांसदों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
एक ही फ्लाइट में फडणवीस-उद्धव, शिंदे के बयान से बढ़ी सियासी हलचल
तमिलनाडु में नया सियासी विवाद: फिल्म प्रोड्यूसर को दिल्ली में विशेष प्रतिनिधि बनाया गया