रायपुर
कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में छह महासचिवों की छुट्टी हो गई है। इसमें एक दिन के प्रभारी महामंत्री बने अरुण सिसोदिया प्रमुख हैं। नई कार्यकारिणी में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए समीकरण को साधने की कोशिश की गई है। अनुभवी और युवा नेताओं के तालमेल से दीपक बैज अब चुनावी अभियान में उतरेंगे। बस्तर, रायपुर और दुर्ग संभाग के वरिष्ठ नेता रवि घोष, चंद्रशेखर शुक्ला और राजेंद्र साहू को एक बार फिर महासचिव बनाया गया है।
कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो टिकट की दावेदारी कर रहे कुछ नेताओं की संगठन से छुट्टी की गई है। महासमुंद से टिकट की दावेदारी कर रहे पूर्व महासचिव अमरजीत चावला को बाहर किया गया है। हालांकि चावला का नाम कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यसमिति के समय विवादों में आया था। बाद में उनको प्रभारी महासचिव के पद से हटाकर अरुण सिसोदिया को जिम्मेदारी दी गई थी। तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेश को प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने खारिज कर दिया और प्रभारी महामंत्री की जिम्मेदारी रवि घोष को सौंपी गई।

More Stories
लइका घर’ से संवर रहा ग्रामीण बचपन: कुपोषण पर प्रहार और शिक्षा की मजबूत नींव
स्वामित्व योजना: धमतरी ने रचा इतिहास, 50 हजार से अधिक परिवारों को मिला अपनी ज़मीन का ‘स्वामित्व अधिकार’ स्वामित्व योजना
आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय