भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन आईटी पार्क का भूमिपूजन आज करेंगे। कार्यक्रम उज्जैन इंजीनियरिंग कॉलेज, इंदौर रोड में आयोजित होगा। इस अवसर पर कौशल विकास एवं रोजगार व उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
उज्जैन आईटी पार्क लगभग 46 करोड़ रुपए की लागत से बनने जा रहा है। आईटी पार्क स्थापित होने से क्षेत्र में आईटी, आईटीएस, ईएसडीएम सेक्टर में निवेश के नए आयाम स्थापित होंगे और युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा। आईटी पार्क का विस्तार 2.16 हेक्टेयर भूमि पर होगा। पार्क की इमारत महाकाल की अनन्त की अवधारणा पर डिजाइन की जाएगी और 5 चरणों में इसका निर्माण होगा।

More Stories
भोपाल में सिर्फ 140 वकील अधिकृत नोटरी, फिर हजारों दफ्तरों में कैसे चल रहा फर्जीवाड़ा?
MP में 5 साल में सबसे कम बारिश, आधा प्रदेश सूखे की चपेट में; गेहूं-सोयाबीन उत्पादन पर असर
MP Rail Project: आजादी के बाद पहली बार धार पहुंचेगी यात्री ट्रेन, 28-29 अक्टूबर को CRS निरीक्षण