रायपुर
भारत निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त श्री अनूप चंद्र पांडेय, निर्वाचन आयुक्त श्री अरूण गोयल और भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारीगण आज प्रात: रायपुर पहुंचे। वे राज्य में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर स्वागत किया। भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त श्री हृदेश कुमार, उप निर्वाचन आयुक्त श्री अजय भादू, महानिदेशक श्री बी नारायणन, निदेशक श्री यशवेंद्र सिंह, श्री संतोष अजमेरा, निदेशक (आई टी) श्री अशोक कुमार, संयुक्त निदेशक श्री अनुज चांडक भी आज रायपुर पहुंचे।

More Stories
गरबा महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
चोट के बाद फिर फुल फॉर्म में डिप्टी सीएम अरुण साव, 157 करोड़ की सौगात के साथ फील्ड में वापसी
भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की योजना संबंधी खबरें असत्य एवं भ्रामक