महू
महू के करीब फिर बाघ दिखने का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें कार से गुजर रहे लेागों को एक पुलिया पर बाघ चलता हुआ नजर आया। इसके बाद वो कार की रोशनी को देखकर भागने लगा और पुलिया से कूदने की कोशिश करने लगा। वन विभाग ने इस क्षेत्र में बाघ होने की पुष्टि की है।
वीडियो गुरुवार अल सुबह 3.45 बजे का बताया जा रहा है। इसके पहले 15 अगस्त को भी महू के करीब बडगोंदा नर्सरी में एक कर्मचारी से बाघ का आमना-सामना हो गया था। इसी जगह पर बाघ के पगमार्क भी मिले थे। वन विभाग ने वीडियो देखकर इसके बाघ होने की पुष्टि भी कर दी है।

More Stories
PM सूर्यघर योजना से पश्चिमी MP में 74 हजार उपभोक्ताओं को लाभ, 505 करोड़ की सब्सिडी वितरित
देश सेवा से उद्यम सेवा तक – प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना ने बनाया सफल उद्यमी
इंदौर से सीधे जुड़ेगा बुदनी, रेलवे स्टेशन को मिलेगा जंक्शन का दर्जा