इंदौर
शहर में पुलिस की चेकिंग और कांम्बिग गश्त का अपराधियों पर असर नहीं है। पुलिस रात में चैकिंग करते हैं और बदमाश दिन में लूटपाट मचा रहे हैं। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में तो सब रजिस्ट्रार को निशाना बनाया है। दिन में घुसे चार बदमाशों ने उनके बेटे का गला दबा दिया। बदमाश घर से सामान ले जाते, इसके पहले सब रजिस्ट्रार की पत्नी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पुलिस को आरोपितों के सीसीटीवी फुटेज मिल गए हैं।
घटना द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में सुदामा नगर ई-सेक्टर (भगवती द्वारा के समीप) की है। पुलिस ने पुलिस ने कैलाश चंद्र अहिरवाल के बेटे अंकुश की शिकायत पर केस दर्ज किया है। अंकुश ने पुलिस को बताया कि बुधवार को करीब सवा दो बजे वह घर पर ही थी। तभी चार बदमाश घर में घुस गए। उनके हाथ में टामी, औजार, सेलो टेप आदि थी।
बदमाशों का पहला सामान अंकुश से हुआ। तीन बदमाशों ने अंकुश को नियंत्रण में कर लिया और अंदर के रुम में ले गए। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। गिरोह का एक सदस्य बाहर रैकी कर रहा था। वह आने-जाने वालों पर नजर रखे हुए था। घटना के वक्त अंकुश की मां कविता बालकनी में पहली मंजिल पर खड़ी हुई थी।

More Stories
देश सेवा से उद्यम सेवा तक – प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना ने बनाया सफल उद्यमी
इंदौर से सीधे जुड़ेगा बुदनी, रेलवे स्टेशन को मिलेगा जंक्शन का दर्जा
जाति प्रमाणपत्र से संबंधित शिकायत पर सतर्कता शाखा की कार्रवाई