कटनी
इन दिनों राजनीति में नवाचार हो रहा है। विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र राजनीति की प्रयोगशाला बना हुआ है। जनता पांच दिवसीय परीक्षण के दौरान अपने विधायक को विश्वास मत दे रही है। नई वाली राजनीति की शुरूआत ‘जनादेश कार्यक्रम’ से हुई है। आने वाले सालों में यह प्रयोग देश की राजनीति में सकारात्मक परिवर्तन करने वाली है।
विधायक संजय पाठक ने मीडिया के सामने 21 अगस्त को ऐलान किया कि वह जनता के बीच आम चुनाव से पहले जाकर से विश्वास मांगेंगे। इस कार्यक्रम का नाम ‘जनादेश’ दिया। इसमें विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता वोट कर रही है। 50 प्रतिशत से एक भी वोट कम होने पर विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने की बात कही है। शुक्रवार से प्राप्त जनादेश की काउंटिंग शुरू होगी।

More Stories
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 05 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
मानसून को लेकर नया अपडेट, 45 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
‘सेफ क्लिक’ अभियान के तहत प्रदेशभर के नव आरक्षकों को दिया जा रहा साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण