नई दिल्ली,
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव को एनडीटीवी इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स के एक्टर ऑफ द ईयर' के अवार्ड से सम्मानित किया गया।
राजकुमार राव ने इस अवसर पर अपनी सुपरहिट फिल्म स्त्री से लेकर श्रीकांत को लेकर बात की।
राजकुमार राव ने कहा, "एनडीटीवी का शुक्रिया। मुझे बहुत मजा आया और कई चुनौतियां भी थीं। 2024 बहुत अच्छा रहा। यह दूसरा इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड है। पहला 2017में मिला था। मेरी यही कोशिश एक्टर ऑफ द ईयर' का अवार्डहै कि अच्छी अच्छी कहानियां बनाएं और ऐसी फिल्में बनाएं जो आपके दिलों को छुएं। 2024 जैसे साल आते रहें।
फिल्म स्त्री 2 के बारे में बात करते हुए राजकुमार ने कहा, "इस फिल्म को स्त्री और पुरुष दोनों ने ही इसे प्यार दिया है. स्त्री होती इतनी प्यारी है कि उसके बिना दुनिया चल नहीं सकती। स्त्री का मेरे जीवन में काफी महत्व है। हॉरर कॉमेडी एक कमाल का जॉनर है, इसे मिलाकर जो निकलता है वो बहुत ही कमाल का निकलता है। मैं यही कहना चाहूंगा कि बिक्की प्लीज जिन्होंने यह फिल्म नहीं देखी प्राइम वीडियो पर जाकर देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्त्री 3 भी जरूर आएगी।

More Stories
Oscars 2027 के लिए भारत की ओर से चुनी गई मराठी फिल्म, IMDb पर मिली 8.9 की रेटिंग
67 की उम्र में प्रेग्नेंसी की खबर पर भड़कीं नीना गुप्ता, बोलीं- साड़ी की वजह से हुआ भ्रम
रणबीर कपूर की राम के रोल में कास्टिंग पर फिर उठे सवाल, रामानंद सागर के पोते ने बताई वजह