रायपुर
विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 21 प्रत्याशी घोषित करके बढ़त बनाने की कोशिश की है। अब भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची रक्षाबंधन के बाद आने की चर्चा है। इसे लेकर प्रदेश प्रभारी सहित आला नेताओं की प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मंथन किया। बताया जा रहा है कि दूसरी सूची में 32 प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है। इसमें बस्तर, बिलासपुर संभाग की पांच, सरगुजा की सात, रायपुर संभाग की छह और दुर्ग संभाग की दस सीट हैं। इस सूची में मंत्रियों की विधानसभा सीट पर उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे।
भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो दूसरी सूची में उन नेताओं के नाम भी शामिल होंगे, जिन्होंने पिछले दिनों पार्टी में प्रवेश किया है। सतनामी समाज के धर्मगुुरु बाबा बालदास ने भाजपा प्रवेश किया है। उनके बेटे गुरु खुशवंत साहेब ने आरंग विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट के लिए दावेदारी की है। वहीं, बुधवार को नौकरी से इस्तीफा देकर राजनीति में आए आइएएस नीलकंठ टेकाम पार्टी की सदस्यता लेंगे। टेकाम कांकेर या कोंडागांव की किसी सीट से दावेदारी कर रहे हैं।

More Stories
भीषण गर्मी में ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत: भरतपुर के कई गाँवों में खराब हैंडपंप हुए दुरुस्त
ज्ञान भारतम् अभियान: एमसीबी जिले में पांडुलिपि सर्वे शुरू, 1850 की दुर्लभ हस्तलिखित धरोहर का डिजिटलीकरण
1 मई से शुरू होगी जनगणना, रहने-खाने और लाइफस्टाइल तक की ली जाएगी पूरी जानकारी