मुंबई,
शरीक मिन्हाज के निर्देशन में बनी फिल्म दिल्ली बस , 29 नवंबर को रिलीज होगी। वर्ष 2012 की एक घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। चलती बस में एक लड़की के साथ जिस तरीके से दरिंदगी की गई। उसने हमारे समाज को शर्मसार कर दिया। फिल्म ‘दिल्ली बस' उसी घटना की याद दिलाती है।
शरीक मिन्हाज के निर्देशन में बनी फिल्म दिल्ली बस में शाहिद कपूर की मां नीलिमा आजमी के अलावा ताहिर कमाल खान ,अंजन श्रीवास्तव, आज़ाद हुसैन, दिव्या सिंह ,जावेद हैदर ,शीश खान और विक्की आहूजा की प्रमुख भूमिका है।
शरीक मिन्हाज ने कहा, यह फिल्म उस लड़की को श्रद्धांजलि है, जो 2012 में हुए बर्बर गैंगरेप के बाद पूरे देश में निर्भया के रूप में जानी गई। इस फिल्म हम निर्भया को समर्पित करना चाहेंगे। निर्भया ने अपनी जिंदगी और सम्मान के लिए लड़ाई लड़ी। हम उसे इस फिल्म के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस फिल्म के जरिए हम समाज में बदलावा लाना चाहते हैं। महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों और समस्याओं को उजागर करना चाहते हैं।
फिल्म में खास किरदार निभा रहे ताहिर कमाल खान ने कहा, इस फिल्म के माध्यम से हमने सच्चाई दिखाने की कोशिश की है। फिल्म के कुछ दृश्यों को लेकर सेंसर बोर्ड को आपत्ति थी। हमने इसके लिए कड़ी लड़ाई लड़ी। अब फिल्म को छह साल के बाद सेंसर सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म दिल्ली बस के निर्माता विपुल शाह, सह-निर्माता तारिक खान हैं। यह फिल्म 29 नवंबर को रिलीज होगी।

More Stories
राम चरण की ‘पेड्डी’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 150 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
‘अनुपमा’ में बड़ा ट्विस्ट: प्रेम और अनु के मिलन पर आया नया अपडेट
प्रेग्नेंसी में भी करिश्मा तन्ना का ग्लैमरस अंदाज, पूल पार्टी में मोनोकनी लुक ने बटोरी सुर्खियां