रायपुर
छत्तीसगढ़ की सबसे महंगी सब्जी डेंगुर फूटु अब राजधानी रायपुर के बाजार में पहुंच चुकी है। सावन के महीने में आने वाले इस डेंगुर फूटु खाने में जीतनी लजीज है, उतना ही इसके दाम भी अधिक होता हैं। सिर्फ बाजारों में मिलने वाली सब्जी ये सब्जी इन दिनों बाजारों 800 रुपए किलों में बिक रही है। वहीं दूसरी आरे इसे बड़ी संख्या में लोग खरीद भी रहे हैं।
ये डेंगुर फुटु मशरूम प्रजाति का होता है। ये बारिश के मौसम में एक डेढ़ महीने ही आते है। खास बात यह है कि बाजार में आते ही यह हाथों-हाथ बिक जाता है यानी एक-डेढ़ घंटे में खत्म। इतनी मारामारी इसलिए क्योंकि मशरूम प्रजाति का फुटु बारिश में सिर्फ एक-डेढ़ महीने ही मिलेगा, उसके बाद सालभर गायब।
दरअसल, डेंगुर फुटु मशरूम की ही एक प्रजाति है। इस सब्जी की पैदावार पेड़ पौधों और कीटों पर उगती है। इस कीटो व पेड़ पौधों से इनका क्या संबंध है इसे आज तक वैज्ञानिक भी नहीं जान पाए हैं। इसे लिए इसे कृत्रिम रूप से नहीं उगाया जा सकता। इस लिए इसकी कीमत अधिक होती है और ये सिर्फ बरसात के मौसम में ही आते है।

More Stories
10 दिनों में 6.39 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग, दुर्गम अंचलों तक पहुंचीं टीमें; हजारों मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार
स्किन ग्राफ्टिंग से मरीज के पलक का सफल पुनर्निर्माण
Jaggi murder case में Amit Jogi को राहत: Supreme Court of India ने सरेंडर पर लगाई रोक