रायपुर
छत्तीसगढ़ में ईडी की छापेमारी लगातार दो दिन से जारी है। मामले में अब ईडी ने पुलिस विभाग के एक एएसआई को भी अपने शिकंजे में लिया। ईडी ने बीजापुर में तैनात एएसआई चंद्रभूषण वर्मा को हिरासत में लिया है। इसके अलावा भिलाई से भी चार लोगों को हिरासत में लेकर ईडी की टीम रायपुर पहुंच गई है। इनसे पूछताछ में बड़ा खुलासा होने की बात कही जा रही है।
महादेव ऐप पर आनलाइन सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई जारी है। इसी बीच फरार बुकी यूसुफ पोट्टी के रायपुर में मौदहापारा स्थित घर पर ईडी की दबिश पड़ी। इसमें महादेव ऐप के लेनदेन के लिए फर्जी बैंक खातों के खुलासा हुआ है। इसके बाद से ही यूसुफ पोट्टी फरार है। यूसुफ के विदेश भागने की आशंका के चलते रायपुर पुलिस ने एलओसी जारी करने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा है।

More Stories
स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति और इतिहास की झांकी
इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन
दुर्ग में महिला आयोग की जनसुनवाई : 27 प्रकरणों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई और विधिक सहायता पर जोर