बीजापुर
फरसेगढ़ थाना क्षेत्र अंर्तगत फरसेगढ़ से करीब 10 किमी दूर स्थित ग्राम दामाराम के चिकटराज पहाड़ी से अपहरण के बाद नक्सलियों ने पूर्व सरपंच और भाजपा कार्यकर्ता महेश गोटा को रात करीब 11 बजे फरसेगढ़-कुटरू मार्ग पर लाठी-डंडे से उसकी पिटाई कर धारदार हथियार से उसके सिर पर वार करने के बाद फेंक दिया था। इसकी जानकारी परिजनों को मिलने पर वे मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस 108 की मदद से घायल को बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
उल्लेखनिय है कि फरसेगढ़, कुटरू, गुदमा सहित कई गांवों के करीब 200 से 250 ग्रामीण रविवार की सुबह पूजा करने के लिए दामाराम गांव में स्थित कुपरेल की पहाड़ी गए थे। इसी दौरान 50 से ज्यादा ग्रामीणों को नक्सलियों ने अपहरण कर लिया और अपने साथ ले गए थे। जिसमें पूर्व सरपंच महेश गोटा भी शामिल था। नक्सलियों ने पूछताछ के बाद 49 ग्रामीणों को उसी दिन देर शाम को छोड़ दिया था। लेकिन महेश गोटा को बंधक बनाकर रखा था। महेश के परिजनों ने बताया कि महेश के शरीर में काफी जगह चोट के निशान हैं, उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। बोलने की स्थिति में नहीं है।
महेश गोटा के अधमरी अवस्था में मिलने की जानकारी पुलिस को दी गई है। वहीं जिन 49 ग्रामीणों को नक्सलियों ने रिहा किया है, उनमें दहशत व्याप्त है। मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2012 में महेश के पिता की हत्या के बाद महेश गोटा का अपहरण किया गया था। अब तक गोटा के परिवार से 03 सदस्यों को नक्सलियों ने मौत के घाट उतारा है।

More Stories
छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति से बदली चीतुराम शोरी की जिंदगी
समिति प्रबंधकों और फड़मुंशियों को मिलेगी 2-2 लाख रुपए की सामाजिक सुरक्षा बीमा
लोगों की समस्याओं का समाधान शासन-प्रशासन की प्राथमिकता : अरुण साव