बालाघाट
खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 के अंतर्गत बिहार की टीम भी बालाघाट पहुंची है। इस टीम की खिलाड़ी पटना निवासी पायल फिरदौस 14 वर्ष एवं 17 वर्ष आयु वर्ग में नेशनल गेम्स में भाग ले चुकी है। बालाघाट में इस आयोजन के लिए की गई तैयारियों से पायल बहुत खुश है। पायल ने बताया कि बालाघाट में उनके ठहरने, भोजन, स्वास्थ्य, सुरक्षा आदि की सभी व्यवस्थायें बहुत अच्छी की गई है और उनकी टीम को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हो रही है। पायल ने बताया कि उनके अभ्यास के लिए भी खेल मैदान को अच्छे से तैयार किया गया है। बालाघाट में उन्हें बेहतरीन सुविधायें उपलब्ध कराने के लिए पायल ने केन्द्र सरकार एवं मध्यप्रदेश सरकार को धन्यवाद दिया है।

More Stories
CM मोहन यादव को पीछे बैठाकर छात्रा ने दौड़ाई स्कूटी, साथ-साथ दौड़े सुरक्षाकर्मी
खेल मैदान से सेना-पुलिस भर्ती तक युवाओं की तैयारी, पार्थ योजना से मिलेगा प्रशिक्षण
CM डॉ. यादव से पद्म सम्मानित लोहिया की मुलाकात, तीसरी बार इंग्लिश चैनल पार करने निकलेंगे