घोषणाओं की पूर्ति हेतु 276 नगरीय निकायों को 73 करोड़ 64 लाख आवंटित
भोपाल
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि वेट कर क्षतिपूर्ति के लिये 416 नगरीय निकायों को 125 करोड़ 64 लाख 89 हजार 174 रूपये आवंटित किये गये हैं। इसी तरह विशेष आवश्यकताओं और अकास्मिक प्रयोजन और घोषणाओं की पूर्ति के लिये 276 नगरीय निकायों को 73 करोड़ 64 लाख रूपये स्वीकृत किये गये हैं। सिंह ने कहा है कि स्वीकृत राशि से नगरीय निकायों में विभिन्न विकास कार्य किये जा सकेंगे।

More Stories
बालाघाट के जंगल में 20 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, वीडियो कॉल पर प्रेमिका और दोस्त को भेजा था आखिरी संदेश
बांधवगढ़ में बाघों की मौत का आंकड़ा चिंताजनक, 2026 में अब तक 15 बाघों की मौत; छह साल में 81 ने गंवाई जान
बघवार में पेयजल सप्लाई का वाल्व खुला रह जाने से मचा हड़कंप, 50 फीट ऊंचा उठा पानी का फव्वारा; दो घंटे बर्बाद हुआ हजारों लीटर पानी