भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने भोपाल कलेक्टर गाइडलाइन के संबंध में सभी जन-प्रतिनिधियों से चर्चा करने के बाद अंतिम निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा के निवास पर आज यहां कलेक्टर गाइडलाइन के संबंध में भोपाल सांसद श्री आलोक शर्मा, विधायक सर्वश्री रामेश्वर शर्मा और भगवानदास सबनानी ने सुझाव पत्र सौंपा। श्री देवड़ा ने प्रमुख सचिव वाणिज्यिक कर, महानिरीक्षक पंजीयन, कलेक्टर भोपाल और संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा कर कहा कि वे पहले जन-प्रतिनिधियों से प्रत्येक बिंदु पर चर्चा कर उनका मत और सुझाव लें। इसके बाद अग्रिम कार्यवाही करें।

More Stories
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत प्रवेश कर चुका है नए दौर में : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
We Will Do It- 140 करोड़ देशवासियों का सामूहिक संकल्प-विश्वास कैलाश सारंग
MP में ₹7,500 करोड़ का निवेश, पीएम मित्र पार्क में लगेगी टेक्सटाइल यूनिट; 3,750 युवाओं को रोजगार