मुंबई,
बॉलीवुड के माचो हीरो ऋतिक रोशन फिल्म अल्फा में कैमियो करते नजर आ सकते हैं। यशराज बैनर तले बन रही स्पाई थ्रिलर अल्फा में आलिया भट्ट और शर्वरी अहम भूमिका में दिखेंगी। चर्चा है कि फिल्म अल्फा में ऋतिक रोशन की एंट्री हो गयी है। ऋतिक फिल्म अल्फा में कैमियो रोल करते नजर आ सकते हैं। फिल्म वॉर में ऋतिक ने एजेंट कबीर का किरदार निभाया था।
एजेंट कबीर के किरदार के रूप में ऋतिक, फिल्म अल्फा में नजर आ सकते हैं। ऋतिक जल्द ही शूटिंग भी शुरू करेंगे। इससे पहले ऋतिक रोशन ने सलमान खान की स्पाई फिल्म फ्रेंचाइजी टाइगर की तीसरी किस्त यानी टाइगर 3 में भी कैमियो किया था।फिल्म अल्फा 25 दिसंबर 2025 को क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।

More Stories
दीपिका कक्कड़ का छलका दर्द, बोलीं- अब डेली सोप करना मेरे लिए मुश्किल
‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद अयोध्या पहुंचीं प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर, हनुमानगढ़ी में लिया आशीर्वाद
टीवी पर एक्टर्स की कुर्सी खतरे में! रोहित से सहवाग तक, क्रिकेटर्स बने नए होस्ट