नागरिकों ने अपने जन्म-दिन पर रोपे पौधे
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, खिरनी और गुलमोहर के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ अस्मिता विमेन एंड वेलफेयर सोसायटी की सुअर्चना शर्मा, सुरिया चौबे, सुकीर्ति चौरसिया, सुस्वाति मिश्रा तथा श्रधेश मिश्रा ने पौध-रोपण किया।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ सुसोनम चौहान ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। उनके पिता प्रेम सिंह चौहान तथा माता श्रीमती मिथिलेश चौहान साथ थी। ग्वालियर के सामाजिक कार्यकर्ता गौरव किशोर मिश्रा ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। अरुण भदौरिया तथा आशीष मिश्रा पौध-रोपण में सम्मिलित हुए। सामाजिक कार्यकर्ता शेखर श्रीवास्तव ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। उनकी पत्नी श्रीमती संध्या श्रीवास्तव, पुत्र समर्थ और पुत्री कुमारी नव्या श्रीवास्तव साथ थे।

More Stories
बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय का बदला नाम, अब ‘मां वाग्देवी भोजपाल यूनिवर्सिटी’ के नाम से होगी पहचान
प्रदेश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना से झाबुआ के प्रेम गामड़ बने आत्मनिर्भर